यूटिलिटी

LPG सिलेंडर लेते समय इन 3 'गोल्डन रूल्स' का रखें खास ध्यान, कहीं जल्दबाजी में न हो जाए नुकसान

LPG Cylinder Delivery Safety Tips: घर में एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो डिलीवरी लेते समय तीन जरूरी बातों का खास ख्याल रखें।

Image

LPG cylinder delivery safety tips (Photo: iStock)

LPG Cylinder Delivery Safety Tips: एलपीजी शॉर्टेज से जुड़ी चिंताओं के बीच केंद्र सरकार और सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी को लेकर ग्राहकों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्राहकों को लगातार भरोसा दिला रही हैं कि एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और वे अपनी जरूरत के अनुसार ही घर बैठे सिलेंडर की बुकिंग करें। इसी कड़ी में Bharat Petroleum द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, LPG सिलेंडर की डिलीवरी (LPG Cylinder Delivery) प्राप्त करने के बाद समय ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपने सिलेंडर बुक किया है और आपको समय पर डिलीवरी भी मिलने जा रही है तो जल्दबाजी में सिलेंडर लेने से बचें। Bharat Petroleum का कहना है कि LPG सिलेंडर लेते समय हर ग्राहक को तीन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए-

LPG cylinder delivery safety tips

LPG cylinder delivery safety tips (X handle/@BPCLLPG)

सिलेंडर का वजन

एलपीजी सिलेंडर लेने के दौरान सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात सिलेंडर का वजन चेक करना है। डिलीवरी के समय आप डिलीवरी बॉय से वेट मशीन पर सिलेंडर तौलने के लिए कह सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपको पूरा गैस मिल रहा है और किसी तरह की कमी नहीं है। कई बार उपभोक्ता इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उन्हें कम गैस मिलने का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गैस लीकेज

सिलेंडर लेने से पहले यह जरूर देखें कि कहीं उसमें से गैस लीक तो नहीं हो रही है। इसके लिए आप रेगुलेटर लगाने से पहले हल्की सी गंध या आवाज पर ध्यान दें। अगर आपको गैस की बदबू महसूस हो या कोई संदिग्ध स्थिति लगे, तो तुरंत सिलेंडर लेने से मना करें और डिलीवरी एजेंट को इसकी जानकारी दें। गैस लीकेज एक गंभीर खतरा हो सकता है, जिससे आग या दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

कैश मेमो के अनुसार ही पेमेंट

एलपीजी सिलेंडर लेते समय तीसरी जरूरी बात, जिस पर आपको ध्यान देना है वह यह है कि हमेशा वही भुगतान करें जो आपके कैश मेमो (रसीद) में लिखा हो। कई बार लोग बिना रसीद देखे पैसे दे देते हैं, जिससे उनसे ज्यादा पैसे लिए जा सकते हैं। इसलिए डिलीवरी के समय बिल जरूर जांचें और उसी के अनुसार भुगतान करें। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसी तरह की धोखाधड़ी से बचाव होता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article