झूमकर नाचती दिखीं UP की महिला सिपाही, जानिए वर्दीधारी महिलाओं ने क्यों किया डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 10:36 AM IST

Women Constable Dance: मुरादाबाद में ढोल पर थिरकीं महिला कांस्टेबल, महिला होमगार्ड्स का होना था रिटायरमेंट। इसी खुशी में झूम उठीं महिला सिपाही।

Women Constable Dance: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइन में उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब नगाड़े की थाप पर खाकी ने जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा खाकी वर्दीधारी महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन खाकी वर्दीधारी महिलाओं में से कुछ होमगार्ड हैं तो कुछ यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल।

विदाई समारोह का जश्न

वीडियो में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से ज्यादा महिला सिपाही ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाचती नजर आ रही हैं। दरअसल, कुछ महिला होमगार्ड्स का रिटायरमेंट होना था। इसी मौके पर यह विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसके बाद महिला कांस्टेबल और होमगार्ड महिलाएं खुशी में झूम उठीं। आप देख सकते हैं कि मुरादाबाद के अंबेडकर पार्ट में आयोजित इस समारोह में महिलाएं जमकर ठुमके लगा रही हैं। कोई हाथ ऊपर कर भांगड़ा कर रहा है तो कोई कमर मटकाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहा है। वीडियो 30 जून का बताया जा रहा है। वर्दीधारी महिलाओं का यह डांस कार्यक्रम करीब आधे घंंटे तक चला। जब महिला पुलिसकर्मी झूमकर नाच रही थीं तो उन्हें देखने के लिए कई राहगीर भी रुक गए। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!