Hindi Diwas Funny Video: 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। साल 1953 से भारत में हिन्दी दिवस को आधिकारिक रूप से सेलिब्रिट किया जाता है। अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिन्दी की अनदेखी को रोकने के उद्देश्य से देश में हिन्दी दिवस शुरू हुआ। भारत में इस दिवस को जोर-शोर से सेलिब्रेट किया जाता है। कई जगहों पर तो कार्यक्रमों के भी आयोजन किए जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपने-अपने अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो मैसेज, स्टेट्स, शायरी, वीडियो के जरिए मजे भी लेते हैं। हिन्दी दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
End of Article
