Har Ghar Tiranga: छोटे-छोटे गांव तक PM मोदी की अपील का असर, दौड़ते घोड़े पर खड़े होकर दी तिरंगे को सलामी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:39 PM IST

Har Ghar Tiranga: युवक ने दौड़ते हुए घोड़े पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी है। युवक का वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के सभी लोगों से अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' फहराने की अपील की है।

Har Ghar Tiranga: प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देश के गांव-गांव में उत्साह का माहौल है। आलम ऐसा है कि लोगों ने अपने घरों के अलावा ऑफिसों, मोहल्लों आदि को तिरंगे झंडे से सजा दिया है। वहीं, इस युवक ने तो दिल छूने वाला काम किया है। युवक ने दौड़ते हुए घोड़े पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी है। युवक का वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। 

घोड़े पर खड़े होकर दी तिरंगे को सलामी

वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात से सामने आया है। गुजरात के अमरेली के लीलिया गांव के एक घुड़सवार ने पीएम मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को बहुत ही अनोखे तरीके से सपोर्ट किया है। अक्षय पटेल नाम के इस घुड़सवार ने दौड़ते हुए घोड़े पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी है। आप देख सकते हैं कि घोड़ा फुल स्पीड में दौड़ रहा है। वहीं युवक घोड़े पर खड़े होकर शान से तिरंगा लहरा रहा है। इसके बाद वह घोड़े पर बैठ जाता है और तिरंगे को सलामी देता है। बता दें कि 15 अगस्त, 2022 को देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि यह आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी लोगों से अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' फहराने की अपील की है।

-अमित राजपूत की रिपोर्ट

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!