'सलमान' को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बना रहे थे रील, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 12:44 PM IST

Duplicate Salman Khan Arrested: लखनऊ के रहने वाले डुप्लीकेट 'सलमान खान' उर्फ आजम अंसारी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। लेकिन, सड़क पर रील बनाना उन्हें भारी पड़ गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Duplicate Salman Khan Arrested: आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए सोशल मीडिया लोगों के लिए बेहतरीन जरिया बन चुका है। कई लोग तो इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्टार बन गए। सोशल मीडिया पर डुप्लीकेट 'सलमान खान' उर्फ आजम अंसारी भी काफी फेमस हैं। अपने फैन्स के लिए वो एक से एक मजेदार वीडियो बनाते रहते हैं। आलम ये है कि उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। लेकिन, डुप्लीकेट 'सलमान खान' अब मुसीबत में फंस गए हैं और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आजम अंसारी अक्सर सड़कों पर रील्स बनाते हैं। बीते दिनों लखनऊ के घंटाघर पर वो रील बना रहे थे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और रोड पर जाम लग गया। जिसके कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!