OMG: बाढ़ का ऐसा कहर, देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में डूब गई कार, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 05:27 PM IST

Flood Video: राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, यहां एक कार देखते ही देखते पानी में डूब गई। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Flood Video: देश के कई हिस्सो में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। वहीं, कुछ इलाकों में बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई जगहों से रोजाना चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक कार देखते ही देखते पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि यहां एक कार नदी पार कर रही थी, उसी वक्त पानी में फंस गई। इसके बाद पानी की लहरों के साथ कार पूरी तरह पानी में डूब गई। तो आप भी इस वीडियो में देखें चौंकाने वाला मंजर। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!