सोशल मीडिया स्टार ने कैमरे के सामने दिया बेटी को जन्म, बोलीं- मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 03:28 PM IST

YouTuber Imogen Horton का कहना है कि उसने उन हजारों लोगों के बारे में 'नहीं सोचा' जो उसे देख रहे थे क्योंकि उसने बेटी रेनेलिया को जन्म दिया था और वह 'हमेशा कैमरे के सामने रहना पसंद करती थी।

सोशल मीडिया स्टार ने कैमरे के सामने दिया बेटी को जन्म, बोलीं- मेरे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं

Imogen Horton You Tube Video: ब्रिटेन की रहने वाली  28 वर्षीय इमोजेन हॉर्टन (Imogen Horton)सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने के साथ -साथ फेमस भी हैं।  इमोजेन हॉर्टन की एक स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल कुछ समय पहले  इमोजेन हॉर्टन ने एक बेटी को जन्म दिया। खास बात ये है कि उन्होंने बेटी के जन्म होने की प्रक्रिया को अपने यूट्यूब चैनल पर भी दिखाया जहां उनके चार लाख पच्चीस हजार से अधिक सब्सक्राइब्सर्स हैं। इसके लिए  इमोजेन हॉर्टन को पछतावा नहीं है। 28 वर्षीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर ने अपने इमेजिनेशन चैनल पर फुटेज साझा किया।

कैमरे के सामने रहना है पसंद

Imogen नियमित रूप से अपने सब्सक्राइबर्स के साथ अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर करते रहती हैं। बेटी रेनेलिया के जन्म को फिल्माने के अपने फैसले के बारे में इमोजने ने कहा, 'कोई बड़ी बात नहीं थी  क्योंकि वह 'हमेशा एक कैमरे के सामने रही हैं और प्रदर्शन करना पसंद करती हैं'।

इमोजन बताती हैं, 'मैं उधेड़बुन में थी। मैंने वास्तव में इस तथ्य के बारे में नहीं सोचा था कि हम अपने 425, 000 YouTube सब्सक्राइबर्स के लिए जन्म का फिल्मांकन कर रहे थे।'

शादी का वीडियो भी किया था पोस्ट

इमोजेन ने बताया कि यदि बड़ी होकर उनकी बेटी को यह वीडियो पसंद नहीं आता है तो वह इसे हटा लेंगी। इससे पहले इमोजेन और स्पेंसर (उसके पति) ने 2019 में YouTube पर अपनी शादी को फिल्माया और साथ ही साथ उनके सेक्स लाइफ के बारे में सवालों का भी जवाब दिया। इसके बाद इमोजन को सोशल मीडिया पर कई तरह की धमकियां, यहां तक की जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!