गजब: घूंघट में हॉकी खेलती नजर आईं महिलाएं, जज्बा देखकर लोग बोले- चक दे इंडिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 07:58 AM IST

Viral Video: जबसे भारतीय महिला हॉकी टीम अच्छा खेलने लगी है, तबसे देश की महिलाओं पर भी हॉकी का क्रेज देखने को मिल रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महिलाएं घूंघट डालकर हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। इन महिलाओं का जज्बा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

गजब: घूंघट में हॉकी खेलती नजर आईं महिलाएं, जज्बा देखकर लोग बोले- चक दे इंडिया
Photo Credit: Twitter

Viral Video: हॉकी को देश का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। हाल ही में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने मेडल जीतकर देश के लोगों को गौरवान्वित होने का मौका दिया था। भले ही आज लोगों को हॉकी से ज्यादा क्रिकेट से प्यार हो, लेकिन जब ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मंच की बात आती है तो हमारे हॉकी खिलाड़ी ही हमें गौरवान्वित करते हैं। जबसे भारतीय महिला हॉकी टीम अच्छा खेलने लगी है, तबसे देश की महिलाओं पर भी हॉकी का क्रेज देखने को मिल रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में महिलाएं घूंघट डालकर हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। इन महिलाओं का जज्बा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोगों ने उनका जज्बा देखकर कहना शुरु कर दिया है, 'चक दे इंडिया!' हॉकी बहुत ही मजेदार खेल है। क्रिकेट की तरह इसमें भी रोमांच बहुत ही ज्यादा है। इसे खेलने और देखने दोनों में मजा आता है। देखें वीडियो- 

घूंघट में हॉकी खेल रही महिलाएं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप घूंघट में महिलाओं को हॉकी स्टिक पकड़े और जमकर हॉकी खेलते देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं घूंघट डलाकर ऐसा हॉकी खेल रही हैं जैसे आम खिलाड़ी खेलते हैं। महिलाएं पैरों में चप्पल पहनकर और घूंघट ओढ़कर हाथों में हॉकी स्टिक ली हुई हैं। खेल के दौरान वह फर्राटे से दौड़ती दिख रही हैं। वह बॉल को मार-मारकर गोल पोस्ट की तरफ पहुंचाती भी नजर आ रही हैं।

इन महिलाओं के साथ कुछ लड़के भी हॉकी खेलते नजर आ रहे हैं। वहां मौजूद लोग उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @JaikyYadav16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘यकीन मानो हॉकी स्टिक से ज्यादा वजन घूंघट का है। राजस्थान में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेल।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!