VIDEO: महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ क्लास में लगाए जमकर ठुमके, दोनों का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 11:46 AM IST

Dance Viral Video: एक महिला टीचर ने क्लासरूम में स्टूडेंट के साथ जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

VIDEO: महिला टीचर ने स्टूडेंट के साथ क्लास में लगाए जमकर ठुमके, दोनों का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा

Teacher Dance Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। इनमें कुछ वीडियो सुकून देने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक महिला टीचर ने छात्रा के साथ क्लास में जमकर ठुमके लगाए। दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

पढ़ाना भी एक कला है। कई टीचर काफी अलग-अलग अंदाज में बच्चों को पढ़ाते हैं। वहीं, कुछ टीचर इस तरह से बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करते हैं, जिससे वो बोरिंग ना हो और क्लास को एंजॉय करें। एक महिला टीचर ने कुछ ऐसा ही किया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह क्लास को मजेदार और रोमांचक बनाने के लिए महिला टीचर कदम उठा रही है। महिला टीचर एक स्टूडेंट के साथ मस्त होकर क्लासरूम में ठुमके लगा रही है और सभी छात्र इसको काफी एंजॉय कर रहे हैं। देखें वीडियो...

टीचर ने क्लास में मचाया धमाल

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का है। टीचर का नाम मनु गुलाटी है। टीचर और छात्र का यह अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@ManuGulati11' अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 61 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या अद्भुत नजारा है?'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,  ' स्टूडेंट्स और टीचर के बीच क्या रिश्ता है?   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!