शादी के मंडप के बदले मंगेतर को महिला ऑफिसर ने पहुंचाया थाने, 7 फेरे से पहले खिलाई हवालत की हवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 03:30 PM IST

असम में एक महिला पुलिस ऑफिसर ने अपने मंगेतर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शख्स कई लोगों को चूना लगा चुका था और महिला ऑफिसर को भी धोखा दे रहा था।

शादी के मंडप के बदले मंगेतर को महिला ऑफिसर ने पहुंचाया थाने, 7 फेरे से पहले खिलाई हवालत की हवा

शादी को लेकर हर लड़की के मन में हजारों तरह की ख्वाहिशएं होती है। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और कई तरह के सपने संजोते हैं। लेकिन, असम में शादी से पहले एक महिला ऑफिसर ने अपने मंगेतर हवालत की हवा खिला दी। ये बात सुनकर भले ही आपको झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है और सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान हैं। आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे, तो आइए जानते हैं कि आखिर महिला ऑफिसर ने ऐसा क्यों किया?

जानकारी के मुताबिकि, ये मामला असम के नवांग जिले का है। जहां महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सब इंस्पेक्टर जोनमनी राभा ने अपने मंगेतर राणा पगग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है राण नकली पहचान के साथ राभा से शादी करने जा रहा था। इतना ही नहीं शख्स ने अन्य लोगों के साथ पहले भी ठगी की थी। राणा पर लाखों रुपए ठगने के आरोप लगे हैं। जब मामले की छानबीन की गई तो राणा दोषी पाया गया और महिला ऑफिसर ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे खुली मंगेतर की पोल

इंस्पेक्टर राभा बताती हैं कि साल 2021 में उनकी पोस्टिंग माजुली में थी, जहां उनकी मुलाकात जनवरी महीने में पगग से हुई। पगग ने बताया था कि वो ONGC का जनसंपर्क अधिकारी है। कुछ दिन तक दोनों की मुलाकात चली और पगगी ने राभा के सामने शादी का प्रस्ताव रका। राभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बात परिवार तक पहुंची और अक्टूबर 2021 में दोनों ने सगाई कर ली। नवंबर 2022 में दोनों की शादी होनी थी। जोनमनी को 2022 की शुरुआत में पगग पर शक हुआ, क्योंकि उसकी काम करने की शैली को देखकर उसे अजीब लगा। लेकिन, विगत मंगलवार को जब जोनमनी तीन लोगों से मिली तो पता चला कि पगग ने कॉन्ट्रेक्ट देने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी की है। जब जोनमनी ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि पगग ONGC के साथ काम ही नहीं करता है। अपनी सच्चाई छिपाने के लिए पगग ने किराए पर एक SUV गाड़ी लिया था और प्राइवेट बॉडीगार्ड भी रखे थे। जोनमनी का कहना है कि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि समय रहते सच्चाई सामने आ गई। इतना ही नहीं मुझे किसी बात का अफसोस तक नहीं है। फिलहाल, इस मामले की छानबीन की जा रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!