बच्चों के रंग में रंगे CM भूपेश बघेल, पारंपरिक खेलों का उठाया लुत्फ, हेलीकॉप्टर में घुमाने की इच्छा भी की पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 02:43 PM IST

Bhupesh Baghel Viral Video: छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इन दिनों ग्रामीण इलाकों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल में बच्चों के साथ जमकर मजे किए और उनके साथ अच्छा टाइम बिताया।

बच्चों के रंग में रंगे CM भूपेश बघेल, पारंपरिक खेलों का उठाया लुत्फ, हेलीकॉप्टर में घुमाने की इच्छा भी की पूरी

Bhupesh Baghel Viral Video: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर सुर्खिोयों रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर बघेल सुर्खियों में हैं। क्योंकि, इस बार सीएम बच्चों के रंग में रंगे हुए नजर आए और उनके साथ जमकर पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं कक्षा दो में पढ़ने वाली एक बच्ची की उन्होंने इच्छा भी पूरी की। आलम ये है कि सीएम के इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी हो रही है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, सीएम भूपेश बघेल रघुनाथ नगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ मजेदार समय बिताया। इस दौरान सीएम ने बच्चों के साथ कई पारंपरिक खेलों का आनंद भी उठाया। वहीं, सीएम बघेल जब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे तो एक बच्ची ने उनके सामने ऐसी डिमांड रखी दी, जिसे वो मना नहीं कर पाए। कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा  स्मृति ने पूछा मुख्यमंत्री जी मैं हेलीकॉप्टर में कब बैठूंगी। इस पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब तुम 12वीं में टॉप करोगी, तो तुमको हेलीकॉप्टर में बिठा लेंगे। लेकिन, स्मृति जिद पर अड़ गई कि मुझे आपके साथ आज ही हेलीकॉप्टर में बैठना है। बच्चे की जिद को मुख्यमंत्री नहीं टाल सके और उन्होंने कहा कि तुमको आज ही हेलीकॉप्टर में बिठाएंगे। देखें वीडियो...

सीएम ने की बड़ी घोषणा

सीएम का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इनकी तारीफ भी हो रही है। गौरतलब है  कि गुरुवार को सीएम ने छत्तीसगढ़ के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए  हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रदेश के दस टॉपर और जिलों में सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले छात्र को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का फैसला लिया है। इस योजना का नाम दिया गया है 'मुख्यमंत्री टॉपर्स चॉपर राइड'। यहां आपको बता दें कि सीएम इन दिनों राज्य के जमीनी हालात जानने के लिए ग्रामीण इलाकों के दौरे पर हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!