डेटिंग साइट पर मुलाकात के बाद लड़के ने प्रेमिका को घर पर बुलाया, फिर खुला ऐसा चौंकाने वाला राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 04:37 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स डिंटर पर महिला से मिला और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई उसके बारे में जानकर सब दंग रह गए।

डेटिंग साइट पर मुलाकात के बाद लड़के ने प्रेमिका को घर पर बुलाया, फिर खुला ऐसा चौंकाने वाला राज

Ajab Gajab News: प्यार में धोखाधड़ी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिसके बारे में जानकर सब दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, एक शख्स ने जो किया उसकी सच्चाई जानकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं सच्चाई सामने के बाद शख्स के साथ जो हुआ उसे वो शायद ही कभी भूल पाए। तो आइए, जानते हैं इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी के बारे में...

हेली नाम की महिला ने अपने साथ घटी एक घटना को टिकटॉक पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि डेटिंग साइट टिंडर पर उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बात प्यार तक पहुंच गया। हेली ने बताया कि वो रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थी। एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। हेली शख्स के घर पहुंच गई। हेली ने बताया कि हम दोनों मिले, लॉन्ज में काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद बेडरूम में गए और रोमांस किया। इसके बाद हेली ने शख्स ने से पूछा कि क्या मैं तुम्हारा बाथरूम यूज कर सकती हूं। पहले तो शखिस हिचकिचाया, लेकिन हां कह दिया। हेली जब बाथरूम पहुंची तो उसे बड़ा झटका लगा। क्योंकि, वहां उसने एक शेल्फ को तौलिए से ढका देखा। जहां दो टूथब्रश थे, जिनमें एक का रंग पिंक था। इतना ही नहीं उसने वहां हेयर प्रोडक्ट्स देखें, लेकिन गंजा है इसलिए उसे इसकी जरूरत नहीं है। हेली को शक हुआ उसने शख्स से पूछा कि क्या तुम रिलेशनशिप में हो। शख्स ने कहा हां, सॉरी तुम्हें पहले ही बता देना चाहिए था कि मैं शादीशुदा हूं। ये सच्चाई जानकर हेली को बड़ा झटका लगा। 

सच्चाई सामने पर सबकुछ बदल गया

हेली ने कहा सच्चाई जानकर मुझे बहुत गुस्सा आया। लेकिन, मैं वहां से चुपचाप निकल गई। शख्स ने हेली को टेक्स्ट किया कि इस बारे में किसी को कुछ मत बताना। हेली ने भी तय किया कि उसकी पत्नी को कुछ नहीं बताएगी। लेकिन, वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर कहा कि उसे इसके बारे में बताना चाहिए। लिहाजा, उसने फैसला किया कि वो शख्स की पत्नी से मिलेगी और सारी सच्चाई बताएगी। आखिर हेली शख्स की पत्नी के पास पहुंच गई और सारी सच्चाई बात दी। इसके बाद शख्स की पत्नी ने कहा कि मुझे भी ऐसा लग रहा था। फिलहाल, सच्चाई जानकर काफी हैरान हूं और उससे सबकुछ फाइनल करना चाहती हूं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!