शर्मनाक: बेटे की लाश की खातिर भीख मांगते नजर आए माता-पिता, आत्मा को झकझोर देगा ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 01:41 PM IST

Shocking Video: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक बूढ़े मां-बाप बेटे की लाश की खातिर भीख मांगते नजर आए।

Shocking Video: आज भी हमारे समाज में ऐसी कई घटनाएं घटती है, जिससे मानवता शर्मसार हो जाती है। बिहार से समस्तीपुर से जिले से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शर्म से आपकी आंखें भी झुक जाएगी। यहां एक बूढ़े मां-बाप अपने बेटे की लाश की खातिर लोगों से भीख मांगते नजर आए। दरअसल, हॉस्पिटल ने शव के बदले 50 हजार रुपए की डिमांड की। लेकिन, इस मां-बाप के पास इतने पैसे नहीं थे। लिहाजा, उन्हे भीख मांगकर पैसे इकट्ठे करने पड़े, जिससे उनके बेटे का पोस्टमार्टम हो सके और वे शव का अंतिम संस्कार कर सकें। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!