OMG: 3 महीने से कमर में मौत पाल रही थी महिला! अब जांच में खुला खौफनाक राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 06:08 PM IST

महिला ने बताया कि विगत तीन महीने से रीढ़ की हड्डी में दर्द था। अदि को शक हुआ कि सोने के दौरान नस खींच गई होगी। लिहाजा, दर्द को कम करने के लिए वह अक्सर पेन किलर ले लेती थी। लेकिन, कुछ दिनों से दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मजबूरन वह डॉक्टर के पास पहुंच गई। डॉक्टर्स को भी शुरु में समझ नहीं आया, लेकिन जब सिटी स्कैन किया तो सब चौंक गए।

OMG: 3 महीने से कमर में मौत पाल रही थी महिला! अब जांच में खुला खौफनाक राज

कई बार लोगों के साथ ऐसी घटनाएं घटती है, जिसकी सच्चाई जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाती है। क्योंकि, उसके बारे में किसी ने कल्पना तक भी नहीं की होती है। फिलिस्तीन में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। क्योंकि, जिस समस्या को वह सामान्य समझ रही थी उसकी सच्चाई काफी चौंकाने वाली थी। महिला को तीन महीने से कमर में दर्द हो रहा था, लेकिन जब सीटी स्कैन किया गया तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, कमर में कोई समस्या नहीं थी कि बल्कि एक बुलेट फंसी हुई थी। आइए, जानते हैं क्या है ये चौंकाने वाला मामला...

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम अदि ब्लॉय है और वह वेस्ट बैंक में रहती हैं। महिला ने बताया कि विगत तीन महीने से रीढ़ की हड्डी में दर्द था। अदि को शक हुआ कि सोने के दौरान नस खींच गई होगी। लिहाजा, दर्द को कम करने के लिए वह अक्सर पेन किलर ले लेती थी। लेकिन, कुछ दिनों से दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था। मजबूरन वह डॉक्टर के पास पहुंच गई। डॉक्टर्स को भी शुरु में समझ नहीं आया, लेकिन जब सिटी स्कैन किया तो सब चौंक गए। क्योंकि, रीढ की हड्डी में एक बुलेट फंसी थी। इसके बाद डॉक्टर्स ने बिना देरी किए उसकी सर्जरी की और 5.56mm की एक बुलेट निकाली। डॉक्टर्स का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। क्योंकि, उसकी जान भी जा सकती थी। 

शादी में घटी थी घटना
 
इधर, महिला का कहना है कि उसे बिल्कुल ही अंदाजा नहीं था कि रीढ़ की हड्डी में बुलेट है। महिला ने बताया कि तीन महीने पहले वो एक दोस्त की शादी में गई थी। वहां उसे कमर में दर्द हुआ। अदि को लगा कि नस खींच गई होगी। उसने पीछे जब हाथ लगाकर देखा तो हाथ में खून लगे थे। महिला को लगा कि कोई खरोंच लगा है, जिसके कारण खून बह रहा है। उसे बुलेट लगी है इसका अंदाजा बिल्कुल ही नहीं था। लेकिन, इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। इधर, पुलिस भी सच्चाई ढूंढने में जुट गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!