धूमधाम से 100वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 04:58 PM IST

Ajab Gajab News: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला को 100वें जन्मदिन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, जब सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गए।

धूमधाम से 100वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सच्चाई पर नहीं होगा यकीन
Photo Credit: Facebook

Ajab Gajab News: दुनिया में हर किसी के लिए उसका जन्मदिन बेहद खास होता है। हालांकि, हर लोग अपने-अपने अंदाज में अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करते हैं। कुछ लोग जमकर पार्टी मनाते हैं, तो कुछ लोग सादगी में इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। जबकि, कुछ लोग तो हाहाकारी काम करते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर किसी को उसके जन्मदिन पर ही गिरफ्तार कर लिया जाए तो उसका रिएक्शन कैसा होगा? जाहिर सी बात है किसी को भी बड़ा झटका लगेगा। ऑस्ट्रेलिया में भी एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जब वो अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थी। ठीक उसी वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, आखिर उसे क्यों गिरफ्तार किया उसके बारे में जब जानेंगे तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, विक्टोरिया में एक बुजुर्ग महिला काफी धूमधाम से अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थी। ठीक उसी वक्त महिला को गिरफ्तार करने के लिए वहां पुलिस की टीम पहुंच गई। विक्टोरिया ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। लेकिन, सच्चाई जानकर सब दंग रह गए। दरअसल, महिला की ख्वाहिश थी कि मरने से पहले एक बार पुलिस उसे गिरफ्तार करे। इसलिए, उसने अपने जन्मदिन के मौके पर ही गिरफ्तार होने का फैसला किया। पूर्व नर्स जीन बिकेनटन का कहना है कि लोगों को भले ही ये अजीब लगे, लेकिन मेरी ख्वाहिश थी कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करे। 

दिलचस्प है मामला

यह मेरी बकेट लिस्ट में था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद महिला को छोड़ दिया गया। प्री प्लानिंग के तहत महिला को गिरफ्तार करने के लिए तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे थे। तीनों ने महिला के हाथ में हथकड़ी लगाई। इसके बाद सबने मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग जहां सच्चाई जानकर हैरान हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे लेते हुए कह रहे हैं कि शौक बड़ी चीज है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!