यहां अचानक होने लगी मछलियों की बारिश! देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 10:10 AM IST

अमेरिका के टेक्सास और अर्कांसस के बीच मौजूद टेक्सर्काना नाम की जगह पर एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां आसमान से मछलियों की जबरदस्त बारिश होने लगी है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह गए।

यहां अचानक होने लगी मछलियों की बारिश! देखकर हर कोई रह गया हैरान, जानें पूरा मामला

ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है टेक्सास से, जहां अचानक मछलियों की 'बारिश' होने लगी। अब भला सोचिए, क्या कभी आपने मछलियों की बारिश देखी हैं? यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक , अमेरिका के टेक्सास  और अर्कांसस के बीच मौजूद टेक्सर्काना नाम की जगह पर एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहां आसमान से मछलियों की जबरदस्त बारिश होने लगी है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान रह गए। लोगों को सड़कों पर मछलियां बिखरी हुई पड़ी मिलीं। इतना ही लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा था कि आखिर इतनी मछलियां आई कहां से। इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। 

नजारा देखखर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर लिखा गया कि साल 2021 कई सारे खेल दिखा रहा है, मछली की बारिश, ये कोई मजाक नहीं है। हालांकि, कहा जा रहा है कि विज्ञान के नजरिए से ये भौगोलिक घटना संभव है। इस तरह की घटना पहले भी घट चुकी है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि वह एक दुकान पर काम कर रहा था। अचानक उसे बारिश और बिजली कड़कने की आवाजें सुनाई दी। जब उसने बाहर देखा तो बहुत तेज बारिश हो रही थी और कई मछलियां जमीन पर पड़ी हुई थी। कई और लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलम ये है कि इस मामले की चर्चा दुनियाभर में हो रही है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!