दुनिया का सबसे अनोखा शादी का कार्ड! क्रिएटिविटी देखकर मेहमानों का चकराया दिमाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 02:17 PM IST

शादी से पहले मेहमानों को न्यौता देने के लिए वेडिंग कार्ड (Wedding Card Viral) छपवाया जाता है। लेकिन, आज कल वेडिंग कार्ड में भी काफी कलाकारी की जा रही है। कोई ड्राई फ्रूट्स वाले वेडिंग कार्ड बांटते हैं। तो कुछ लोग अजीबोगरीब अंदाज में कार्ड में कुछ-कुछ चीजें छपवाते हैं। लेकिन, इस शादी कार्ड को स्केल पर छपवाया गया है।

दुनिया का सबसे अनोखा शादी का कार्ड! क्रिएटिविटी देखकर मेहमानों का चकराया दिमाग
Photo Credit: Twitter

Wedding Card Viral:दुनिया में कोई भी घटना घटती है उसकी चर्चा सोशल मीडिया (Social Media) पर जरूर होती है। कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कई चीजें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक शादी कार्ड की काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि, यह शादी कार्ड (Wedding Card) साधरण नहीं है बल्कि लोगों का ध्यान खींचने के लिए इसमें जमकर कलाकारी की गई है। इस शादी कार्ड को देखने के बाद मेहमानों का 'दिमाग' चकरा गया। 

शादी से पहले मेहमानों को न्यौता देने के लिए वेडिंग कार्ड (Wedding Card Viral) छपवाया जाता है। लेकिन, आज कल वेडिंग कार्ड में भी काफी कलाकारी की जा रही है। कोई ड्राई फ्रूट्स वाले वेडिंग कार्ड बांटते हैं। तो कुछ लोग अजीबोगरीब अंदाज में कार्ड में कुछ-कुछ चीजें छपवाते हैं। लेकिन, इस शादी कार्ड को स्केल पर छपवाया गया है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी बंगाली कपल की शादी है। शादी में मेहमानों के लिए जो मेनू कार्ड छपवाया गया उसकी क्रिएटिविटी देखकर लोग हैरान रह गए। मेनू कार्ड 30 सेंटीमीटर एक पटरी पर छपा हुआ था। शादी में परोसे जा रहे व्यंजनों की लिस्ट स्केल पर छपी थी। व्यंजनों में मछली कालिया, तले हुए चावल, मटन मसाला और आम की चटनी शामिल हैं।

शादी कार्ड पर लोग जमकर ले रहे मजे

बताया जा रहा है कि यह कार्ड पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों इसकी चर्चा हो रही है। इस तस्वीर को ट्विटर पर '@babumoshoy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तस्वीर के साथ बांगला में कैप्शन लिखा गया है। अब यह मेन्यू कार्ड वायरल हो गया है। कुछ लोग जहां इस क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरान हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए यूजर्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!