Viral Video: नागिन डांस के बाद मार्केट में अब आया 'आर्मी' डांस, शख्स का स्टाइल देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 12:28 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अनोखे अंदाज में डांस किया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Viral Video: नागिन डांस के बाद मार्केट में अब आया 'आर्मी' डांस, शख्स का स्टाइल देख दंग रह गए लोग

Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक डांस का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा डांस किया जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। 

शादी, पार्टी या किसी फंक्शन में आपने लोगों को अलग-अलग अंदाज में डांस करते हुए देखा होगा। वहीं, कुछ लोग तो बिना नागिन डांस किए रह ही नहीं सकते। लेकिन, एक शख्स ने इन सबको पीछे छोड़ दिया है और मार्केट में नए अंदाज का डांस वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो (Viral Video) देखकर लगता है किसी की शादी हो रही है। सभी लोग मस्ती में झूम रहे हैं। तभी एक शख्स अनोखे अंदाज में डांस करने लगता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो इंडियन आर्मी का जवान हो और डांस के जरिए वो आर्डर का पालन कर रहा है। क्योंकि, जिस तरह से जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है उसी अंदाज में वो शादी में डांस कर रहा है। देखें वीडियो...

शख्स का अनोखा डांस

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। क्योंकि, इस तरह का डांस शायद ही पहले आपने देखा हो। जिसने भी इस डांस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि शख्स का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' ट्रेनिंग खत्म होते ही दोस्त की बारात में पहुंचा जवान'। कुछ ही समय में इस वीडियो को 80 हजार से ज्याद लोग देख चुके हैं। वहीं, 55 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और डांस के कई और मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!