Viral Video: रोड क्रॉस कर रहा था बच्चा, तभी आ गई गाड़ी, वीडियो में देखें किस तरह दिया मौत को चकमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2021, 02:40 PM IST

Viral Video: एक बच्चा दौड़ते हुए रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में एक गाड़ी आ गई। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक शख्स ने उसे अपनी गोद में उठा लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: रोड क्रॉस कर रहा था बच्चा, तभी आ गई गाड़ी, वीडियो में देखें किस तरह दिया मौत को चकमा
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर मजेदार के साथ-साथ खतरनाक चीजें भी शेयर होती रहती हैं। इनमें एक्सीडेंट से लेकर हैरतअंगेज कारनामे तक शामिल होते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है। जिसमें एक मासूम बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था। लेकिन, उसी वक्त तेज रफ्तार में एक गाड़ी आ गई। गनीमत ये रही की बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही जिस शख्स ने बच्चे की जिंदगी बचाई लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं लाल रंग का टीशर्ट पहने हुए एक बच्चा दौड़ते हुए घर से बाहर निकलता है। सामने रोड पर गाड़ियों गुजर रही होती है। जैसे ही बच्चा गेट से बाहर निकलता है एक ट्रक गुजर रहा होता है। ट्रक को देखकर तो बच्चा रुक जाता है, लेकिन फिर दूसरी ओर जाने के लिए जैसे ही वह दौड़ता है एक गाड़ी तेज रफ्तार में आ रही होती है। लेकिन, बच्चा बिना देखे दौड़ रहा होता है। हालांकि, ठीक उसी वक्त एक शख्स मसीहा बनकर बच्चे के पास पहुंचता है और उसे अपनी गोद में उठा लेता है। जिससे उसकी जान बच जाती है। दिल थामकर देखें वीडियो...

इसे कहते हैं किस्मत...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। क्योंकि, अगर वो शख्स बीच में नहीं आता तो बड़ी घटना घट सकती थी। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तीन हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको कैसा लगा ये दिल दहलाने वाला वीडियो कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!