Valentine's Day: जब 2 फीट की लड़की को दिल दे बैठा था 19 साल का लड़का, अजीबोगरीब लव स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2022, 01:09 PM IST

Valentine's Day Special Love Story: बहुत पुरानी कहावत है कि कब, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? क्योंकि, प्यार ना ही मजहब देखता और ना ही उम्र, प्यार तो सिर्फ प्यार ही देखता है। कई लोगों ने तो प्यार के लिए सारी हदें तक पार कर दी। लेकिन, आज जिस प्रेम कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो काफी अजीबोगरीब है।

Valentine's Day: जब 2 फीट की लड़की को दिल दे बैठा था 19 साल का लड़का, अजीबोगरीब लव स्टोरी
Photo Credit: YouTube

Valentine's Day Special Love Story: 14 फरवरी को हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन के साथ ही वैलेंटाइन वीक का समापन हो जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि, प्रेम करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कई प्रेम कहानियों की आज भी चर्चा होती है और लोग मिसाल भी देते हैं। हालांकि, कुछ प्रेम कहानियों के बारे में जानकर काफी हैरानी भी होती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बहुत पुरानी कहावत है कि कब, कहां और किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? क्योंकि, प्यार ना ही मजहब देखता और ना ही उम्र, प्यार तो सिर्फ प्यार ही देखता है। कई लोगों ने तो प्यार के लिए सारी हदें तक पार कर दी। लेकिन, आज जिस प्रेम कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो काफी अजीबोगरीब है। इस प्रेम कहानी में एक 19 साल का लड़का 33 साल की लड़की को दिल दे बैठा। सबसे बड़ी बात ये है कि लड़के की हाइट 5 फीट सात इंच है। जबकि, लड़की की लंबाई महज 2 फीट 10 इंच है। इस जोड़े को देखने के बाद लोग काफी हैरान रह जाते हैं। वहीं, सच्चाई जानकर लोग तारीफ भी करते हैं। क्योंकि, इस कपल ने लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है। 

अजब प्रेम की गजब कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये जोड़ा अमेरिका का रहने वाला है। 33 वर्षीय महिला का नाम सैसी केसी एडल्ट है, जो वीडियोज में काम करती हैं। साथ ही बार में स्ट्रिपर का भी काम करती हैं। जबकि, 19 वर्षीय लड़के का नाम ब्लेक है। बताया जाता है कि ब्लेक सैसी से बेइंतहा प्यार करते हैं। उनके लिए सैसी की लंबाई और एज गैप कोई मायने नहीं रखता है। ब्लेक का कहना है कि लोग हमारे बारे में क्या कहते हैं मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं हमारे रिश्ते के लिए यही काफी है। दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर सोशल मीडिया पर दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा। आलम ये है कि अब इनकी प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा होती है। इतना ही नहीं कई बार लोगों ने इन दोनों को ट्रोल भी किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!