कमाल है! 3 साल की छोटी लड़की चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टर के पास, वायरल हो गया फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2021, 03:25 PM IST

कोरोना काल में ऐसा एक केस सामने आया है जहां तीन साल की बच्ची अपनी सर्दी जुखाम की शिकायत लेकर अकेले ही क्लीनिक पहुंच गई क्योकि उसके माता पिता घर पर नहीं थे।

कमाल है! 3 साल की छोटी लड़की चेकअप के लिए पहुंची डॉक्टर के पास, वायरल हो गया फोटो
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली: कोरोना काल में लोग अस्पताल और डॉक्टरों के पास खौफ की वजह से नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें उससे भय लग रहा है वहीं नागालैंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है, बताते हैं कि वहां की जुन्हेबोटो जिले के घटाशी तहसील में एक बच्ची खुद अपना चेकअप करवाने हेल्थ सेंटर में पहुंच गई जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

खास बात ये है कि इस बच्ची की उम्र महज तीन साल है यानी जिस एज में बच्चे अक्सर मां बाप का आंचल नहीं छोड़ते, ये बच्ची मास्क लगाकर क्लीनिक पहुंची और डॉक्टर को अपनी बीमारी के बारे में बताया।

यह तस्वीर ट्विटर यूजर @YepthomiBen ने शेयर की, उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब मेडिकल स्टाफ ने 3 साल की लिपवी को हेल्थ सेंटर में देखा तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

इस बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसके जज्बे को सलाम कर रहे हैं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-'जहां बहुत से वयस्क अपना टेस्ट करवाने और टीका लगवाने से कतरा रहे हैं, वहीं नन्ही लिपवी अपनी मासूमियत से हम सबको आगे का रास्ता दिखा रही है' 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!