गजब! अपने शौहर के लिए चौथी बीवी ढूंढ रहीं तीन पत्नियां, चौथी पत्नी के नाम में यह बात होगी 'खास' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2020, 03:23 PM IST

डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सियालकोट के रहने वाले अदनाद अभी 22 साल के हैं और उनकी तीन बीवियां हैं। अदनान की पहली शादी तब हुई थी जब वह 16 साल के थे।

गजब! अपने शौहर के लिए चौथी बीवी ढूंढ रहीं तीन पत्नियां, चौथी पत्नी के नाम में यह बात होगी 'खास' 

सियालकोट : मुस्लिम समाज में एक से अधिक शादी करना कोई नई बात नहीं है लेकिन जब तीन पत्नियां अपने शौहर के लिए चौथी बीवी की तलाश करें तो यह थोड़ा अजीब बात लगती है। पाकिस्तान में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां सियालकोट के रहने वाले अदनान की पहले से तीन बीवियां हैं, अब ये तीनों बीवियां मिलकर अपने पति के लिए चौथी पत्नी की तलाश कर रही हैं। सियालकोट में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

अदनान अभी 22 साल के हैं
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सियालकोट के रहने वाले अदनाद अभी 22 साल के हैं और उनकी तीन बीवियां हैं। अदनान की पहली शादी तब हुई थी जब वह 16 साल के थे। वह जब 20 साल के हुए तो उनकी दूसरी शादी और पिछले साल उन्होंने तीसरी शादी की। रिपोर्ट के मुताबिक अदनान का कहना है कि उनकी तीनों बीवियों का नाम 'एस' से शुरू होता है। अदनान ने बताया कि उनकी तीनों बीविंया मिलकर उनके लिए चौथी पत्नी की तलाश कर रही हैं और इस चौथी पत्नी का नाम भी 'एस' से शुरू होगा। 

दो पत्नियों से बच्चे हैं
अदनान की पत्नियों के नाम शुंभाल, शुबाना और शाहिदा है। शुंभाल के तीन बच्चे और शुबाना के दो बच्चे हैं। शुबाना के एक बच्चे को शाहिदा ने गोद लिया है। आम तौर पर कई लोगों के लिए एक पत्नी को संभालना चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन अदनान इस मामले में 'भाग्यशाली' हैं। अदनान के बारे में उनकी प्रत्येक पत्नी की यही शिकायत रहती है कि वह अपनी अन्य बीवियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। 

अदनान का पूरा ख्याल रखती हैं तीनों बीवियां
अदनान की तीनों बीवियां उनका पूरा ख्याल रखती हैं। एक बीवी उनके लिए खाना बनाती है, दूसरी कपड़े धोती है और तीसरी उनके जूते की साफ-सफाई करती है। अदनान का कहना है कि वह अपनी सभी तीनों पत्नियों से प्रेम करते हैं। अदनान ने बताया कि उनके एक महीने का खर्च एक से डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपए के करीब बैठता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!