Cheetahs Video: क्या भारत में इस तरह हुआ था चीतों का खात्मा! 83 साल पहले का Video आया सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 05:51 PM IST

Cheetahs Video: 'जब भारत में चीते वापस आ रहे हैं। देखें किस तरह से अंतिम लॉट के चीतों का शिकार हुआ। उन्हें अपंग और पार्टियों के लिए पालतू बनाया गया।'

Cheetahs Video: क्या भारत में इस तरह हुआ था चीतों का खात्मा! 83 साल पहले का Video आया सामने
Photo Credit: ANI

Cheetahs Video: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश को स्पेशल गिफ्ट दिया। उन्होंने नामीबिया से स्पेशल विमान से लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के स्पेशल बाड़े में छोड़ा। 30 दिनों तक इन 8 चीतों को विशेष बाड़े में ही रखा जाएगा। इस दौरान उनकी सेहत पर विशेष नजर रखी जाएगी। फिर इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। आज देश के लिए एक ऐतिसाहिक दिन है, क्योंकि 70 साल के बाद 'रफ्तार के किंग' यानि चीता की की देश में एंट्री हुई है। 

साल 1939 का हैरान करने वाला वीडियो

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज से 83 साल पहले का है। वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब भारत में चीते वापस आ रहे हैं। देखें किस तरह से अंतिम लॉट के चीतों का शिकार हुआ। उन्हें अपंग और पार्टियों के लिए पालतू बनाया गया।' आप भी देखें वीडियो- 

प्रवीन कासवान ने आगे एक अन्य ट्वीट में बताया कि छत्तीसगढ़ के कोरिया के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने साल 1947 में आखिरी तीन चीतों का शिकार किया। महाराजा ने इन तीनों चीतों का शिकार रात में किया था।

प्रवीन कासवान ने ट्विटर पर चीतों से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।एक तस्वीर मेें बताया गया कि साल 1921-22 में प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत यात्रा के दौरान चीतों का शिकार किया गया था। गौरतलब है कि साल 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त (Extinct) घोषित कर दिया गया था। फिलहाल 70 साल बाद एक बार फिर भारत में चीतों की वापसी हुई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!