ब्वॉयफ्रेंड का सेलेक्शन! लड़की ने एक साथ एक ही जगह 6 'आशिक' को बुलाया और बनाया ये धांसू प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 02:37 PM IST

Ajab Gajab News: स्वीडन की रहने वाली एक लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड सेलेक्शन को लेकर अनोखा प्लान बनाया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

ब्वॉयफ्रेंड का सेलेक्शन! लड़की ने एक साथ एक ही जगह 6 'आशिक' को बुलाया और बनाया ये धांसू प्लान

Ajab Gajab News: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला छाया हुआ है, जिसमें एक लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड सेलेक्शन के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया। लड़की ने एक साथ '6 आशिक' को एक ही जगह पर इनवाइट किया। जिसके जरिए वो पता लगा सके कि उसके लिए कौन परफेक्ट है। हैरानी की बात ये है कि सभी लोग एक साथ पहुंच भी गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

स्वीडन की रहने वाली 19 साल की इस लड़की का नाम फैनी ब्लूम है। पिछले कुछ समय से डेटिंग साइट पर वो 6 लड़कों को डेट कर रही थी। लेकिन, उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसके लिए कौन परफेक्ट है? लिहाजा, फैनी ने एक धांसू प्लान बनाया। उसने फर्जी बर्थ डे के बहाने सभी लड़कों को एक साथ इनवाइट किया। हैरानी की बात ये है कि इस बात की भनक उसने किसी को नहीं लगने दी और सभी लड़के एक साथ बर्थ मनाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान फैनी ने इस बात का भी ध्यान रखा कि सभी लड़के फैनी के टिंडर मैच हैं।  

अनोखा प्लान

फैनी ने बताया कि उनका रियल जन्मदिन भी आने वाला था, जिसकी वजह से उन्होंने सभी को अपने फेक जन्मदिन पर बुलाने का फैसला किया। कुछ लड़के उनके लिए गिफ्ट लेकर भी आए थे। जबकि, एक तो फ्लावर लेकर भी आया था। फैनी ने बताया कि बाथरूम जाने के बहाने वो एक-एक करके सबसे मिली। लेकिन, किसी को भी इस बात का अंदाज नहीं हुआ कि फैनी ने कोई प्लान बना रखा है। हालांकि, फैनी का कहना है कि ऐसा करना कोई आसान काम नहीं था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने-अपने अंदाज में मजे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!