Funny Video: स्टूडेंट से पूछा टॉयलेट का मतलब, जवाब सुनकर कहेंगे- 'ये है देश का भविष्य'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 02:03 PM IST

Funny Video: एक छात्र से पूछा टॉयलेट का मतलब, जिस पर उसने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो धमाल मचा रहा है।

Funny Video: स्टूडेंट से पूछा टॉयलेट का मतलब, जवाब सुनकर कहेंगे- 'ये है देश का भविष्य'

Student Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्र का जवाब सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ये हैं हमारे देश का भविष्य। 

वायरल वीडियो (Viral Video) किसी स्कूल का लग रहा है। जिसमें एक रिपोर्टर छात्र से कुछ सवाल कर रहा है। पहले रिपोर्टर छात्र से पूछता है कि पापा क्या करते हैं? जिस पर छात्र जवाब देता है। फिर एक और सवाल पूछा जाता है कि क्लास में खाना मिलता है? जिस पर छात्र कहता है हां मिलता है। पानी को लेकर भी रिपोर्ट सवाल पूछता है। फिर आखिरी में रिपोर्टर पूछता है कि टॉयलेट का मतलब क्या होता है? टॉयलेट का हिन्दी में मतलब जानते हो। इस पर छात्र जो जवाब देता है उसे सुनकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...  

छात्र ने बनाया माहौल

छात्र का जवाब सुनकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 31 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि छात्र ने मौज करा दी। तो किसी का कहना है कि क्या होगा इसका भविष्य। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!