Viral Video: सांप के साथ आंख मिचौली खेल रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 03:25 PM IST

Snake Attack Video: लड़का सांप (Snake Video) को हाथ में पकड़े हुए है। लड़का बार-बार मुंह से सांप की ओर फूंकता है। सांप भी खतरनाक मूड में नजर आ रहा है। कई बार लड़का तो मुंह को सांप के पास लेकर पहुंच जाता है। फिर सांप ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया।

Viral Video: सांप के साथ आंख मिचौली खेल रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Snake Attack Viral Video: कई लोग जानवरों के साथ अक्सर मस्ती करते रहते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने मजे के लिए बिना वजह जानवरों को छेड़ते रहते हैं। हालांकि, कई बार ये मजाक भारी भी पड़ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है, जिसमें एक लड़का खतरनाक सांप के साथ आंख मिचौली खेल रहा था। लेकिन, सांप ने उसकी ऐसी हालत कर दी जिसे वह जिंदगीभर याद रखेगा। अब इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।  

आमतौर पर सांप को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, एक लड़का बड़े मजे से उसके साथ पंगा ले रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह लड़का सांप (Snake Video) को हाथ में पकड़े हुए है। लड़का बार-बार मुंह से सांप की ओर फूंकता है। सांप भी खतरनाक मूड में नजर आ रहा है। कई बार लड़का तो मुंह को सांप के पास लेकर पहुंच जाता है। फिर सांप ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद सांप लड़के की ऐसी हालत कर देता है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

दिल दहलाने वाला वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी भी धड़कने जरूर बढ़ गई होगी। इतना ही इस वीडियो से यह भी पता चल जाता है कि सांप कोई खेलने या फिर मौज-मस्ती की चीज नहीं है। क्योंकि, नजारा काफी चौंकाने वाला है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Folico' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। कई लोग तो इस वीडियो को देखने के बाद कांप गए और लड़के की आलोचना भी कर रहे हैं। क्योंकि, परिणाम खतरनाक हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!