Funny Video: दूल्हे के सामने दुल्हन को प्रपोज करने लगा लड़का, फिर जो हुआ उसे देख झूम उठेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 02:09 PM IST

Bride Groom Viral Video: बदलते समय के साथ शादियों (Wedding Viral Video) में मौज-मस्ती का तरीका भी बदल गया है। कई बार मेहमान दूल्हा-दुल्हन से मजे लेने के लिए ऐसी चीजें गिफ्ट करते हैं, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। वहीं, कभी-कभी दूल्हा-दुल्हन ही लोगों से मजे ले लेते हैं।

Funny Video: दूल्हे के सामने दुल्हन को प्रपोज करने लगा लड़का, फिर जो हुआ उसे देख झूम उठेंगे
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Funny Viral Video: शादी में सबसे ज्यादा मौज-मस्ती दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के दोस्त-यार करते हैं। हालांकि, कई बार दूल्हा-दुल्हन भी ऐसी हरकत कर देते हैं जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कई बार तो हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे के सामने एक लड़के ने दुल्हन के साथ जो किया उसे देख लोग भौचक्के रह गए। बेचारा दूल्हा चाहकर भी कुछ नहीं कर रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

बदलते समय के साथ शादियों (Wedding Viral Video) में मौज-मस्ती का तरीका भी बदल गया है। कई बार मेहमान दूल्हा-दुल्हन से मजे लेने के लिए ऐसी चीजें गिफ्ट करते हैं, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। वहीं, कभी-कभी दूल्हा-दुल्हन ही लोगों से मजे ले लेते हैं। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक लड़के ने तो सारी हदें पार कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन साथ में खड़े हैं। दूल्हे के हाथ में गुलाब का फूल है और लोग उसे प्रपोज करने के लिए कह रहे हैं। तभी अचानक एक लड़का स्टेज पर पहुंचता है और दूल्हे के सामने ही घुटने पर बैठकर दुल्हन को प्रपोज करने लगता है। 

दिन बनाने वाला है वीडियो...

लड़के का अंदाज देखकर दूल्हा भी बेचारा घबरा जाता है और स्माइल करते हुए पीछे हट जाता है। वहीं, लोग भी मजे लेने लगते हैं। लेकिन, पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!