कभी आसमान का रंग गुलाबी देखा है? नजारा देखकर दंग रह गए लोग, तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 10:00 AM IST

Pink Sky Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, इस तस्वीर में आसमान का रंग गुलाबी दिख रहा है।

कभी आसमान का रंग गुलाबी देखा है? नजारा देखकर दंग रह गए लोग, तस्वीर वायरल
Photo Credit: Instagram

Pink Sky Viral Photo: अगर किसी से पूछा जाए आसमान का रंग कैसा होता है? सबका जवाब होगा नीला। हालांकि, बारिश के मौसम में कभी-कभार आसमान के रंग बदलते रहते हैं। लेकिन, अगर आप से कहा जाए आसमान का रंग नीला ही नहीं बल्कि गुलाबी भी होता है, तो आप क्या कहेंगे। जाहिर सी बात है आपको इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन, दुनिया के एक हिस्से में अचानक आसमान का रंग बदलकर गुलाबी हो गया। जिसने भी इस नजारा को देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि अब आसमान की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Photo) हो गई है।                                   

आसमान के इस रंग को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। तो हम आपको बता दें कि यह अद्भुत नजारा अंटार्कटिका में देखा गया। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते अंटार्कटिका में आसमान का रंग अछानक गुलाबी हो गया। दरअसल, वहां ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। जिसके कारण सल्फेट पार्टिकल्स, समुद्री नमक और वॉटर पेपर से बने एरोसेल हवा में घूमते हैं। जिसके कारण आसमान में नीले, बैंगली और गुलाबी रंग के साथ एक चमक पैदा होती है। यही कारण था  जिसके कारण आसमान का रंग गुलाबी हो गया।    

आसमान में अद्भुत नजारा

इस नजारा को जिसने देखा एक पल के लिए दंग रह गया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस अद्भुत तस्वीर को 'flyonthewallimages' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है। जबकि, किसी का कहना है कि यकीन नहीं हो रहा है कि आसमान का रंग गुलाबी भी हो सकता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!