VIDEO: अचानक फिसलकर पटरियों पर गिर गया शख्स, RPF जवानों ने जैसे उठाया आ गई ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 05:38 PM IST

Shocking Video: एक शख्स फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। लेकिन, उसकी किस्मत अच्छी थी कि समय रहते RPF जवानों ने उसकी जान बचा ली। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।

VIDEO: अचानक फिसलकर पटरियों पर गिर गया शख्स, RPF जवानों ने जैसे उठाया आ गई ट्रेन
Photo Credit: Twitter

Rail Accident Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रेल हादसों के काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। कई बार तो ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक और ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स अचानक फिसलकर पटरियों पर गिर पड़ा लेकिन समय रहते  RPF के जवानों ने उसकी जान बचा ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आपने अक्सर देखा होगा कई लोग ट्रेन पकड़ने के लिए काफी हड़बड़ी कर देते हैं। वहीं, कुछ लोग प्लेटफॉर्म के किनारे तक पहुंच जाते हैं। रेलवे द्वारा लोगों को बार-बार चेतावनी भी दी जाती है, इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत देते हैं। ऐसे में कई बार बड़ी घटना भी घट जाती है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं ट्रेन आने वाली होती है। काफी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं। वहीं, एक शख्स प्लेटफॉर्म के किनारे पहुंच जाता है। अचानक उसका पैर फिसल जाता है और वो नीचे गिर पड़ता है। जैसे ही शख्स नीचे गिरता है प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच जाती है और RPF के जवान उसे बचान के लिए दौड़ पड़ते हैं। जैसे ही जवानों ने शख्स को उठाया ट्रेन पहुंच गई। देखें वीडियो...

खतरनाक नजारा

वीडियो देखकर आप यही सोच रहे होंगे शख्स की क्या किस्मत है? इस वीडियो को ट्विटर पर रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये हैरान करने वाला वीडियो बेंगलुरु के  केआर पुरम रेलवे स्टेशन का है। वीडियो को अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 33 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि थोड़ी देर हो जाती है तो जान तक जा सकती थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!