शौक या पागलपंती! पानी के अंदर शख्स ने मगरमच्छ के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 10:16 AM IST

Crocodile Dance Viral Video: मगरमच्छ को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक मजे लेते हुए उसके साथ डांस कर रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया।

शौक या पागलपंती! पानी के अंदर शख्स ने मगरमच्छ के साथ किया 'रोमांटिक' डांस, वीडियो वायरल
Photo Credit: Instagram

Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अगर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं, कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली भी होती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। हो सकता है इससे पहले इस तरह का वीडियो आपने देखा भी ना हो। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

'समंदर का सिकंदर' यानी मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ लोग तो इसके डर से पानी में भी नहीं उतरते हैं। लेकिन, एक शख्स ने पानी के अंदर जाकर मगरमच्छ के साथ जिस तरह से मस्ती की है उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। आज तक आपने कपल को रोमांटिक डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन, एक शख्स ने मगरमच्छ के साथ रोमांटिक डांस किया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स कमर तक पानी में डूबा है और मगरमच्छ को हाथ से पकड़कर उसके साथ डांस कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान मगरमच्छ भी बड़े आराम से उसका साथ दे रहा है। तो देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा एक पल के लिए जरूर चौंक गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'outofcontextanimals' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 68 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!