OMG: शादी के दिन भाई की बीवी पर आ गया दिल, फिर आया ऐसा ट्विस्ट देवर ने भाभी से रचा ली शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 06:39 PM IST

एक तरफ भाई की शादी हो रही थी। दूसरी तरफ शख्स को अपनी भाभी से प्यार हो गया। कुछ दिन बाद भाई की मौत हो गई तो शख्स ने भाभी से शादी कर ली।

OMG: शादी के दिन भाई की बीवी पर आ गया दिल, फिर आया ऐसा ट्विस्ट देवर ने भाभी से रचा ली शादी

Ajab Gajab News: इस दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टिकटॉक' पर एक शख्स ने ऐसा मामला शेयर किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। क्योंकि, इस शख्स को अपनी भाभी से प्यार हो गया। इतना ही नहीं बाद में उसने भाभी से शादी भी रचा ली। अब इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

'द सन' के मुताबिक, इस शख्स का नाम जो है। हाल ही में उन्होंने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेम कहानी सुनाते हुए लोगों को ऐसी सच्चाई बताई जिससे हड़कंप मच गया। जो ने बताया कि उनकी भाई की शादी हो रही थी। उन्होंने बताया कि जब दुल्हन की एंट्री हुई तो मैं देखता रहा गया। मेरी होने वाली पत्नी...। उन्होंने बताया कि ये कहानी सच्ची है और आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने मेरे से सवाल भी किया कि आखिर मैंने भाई की पत्नी से शादी क्यों की? इस पर जो कहते हैं शादी के कुछ साल बाद ही मेरे भाई की मौत हो गई। इतना ही नहीं मेरी पत्नी भी गुजर गई। दोनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा और हमने एक-दूसरे को संभाला। धीरे-धीरे प्यार हो गया और हमने बाद में शादी कर ली। सालों तक हमार साथ बना रहा। 

10 लाख से ज्यादा लोग जो को फॉलो करते हैं...

जो का यह वीडियो वायरल हो गया। सच्चाई जानने के बाद जहां कुछ लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजाक भी उड़ा रहे हैं। किसी का कहना है कि भगवान ने कुछ सोचकर ही आपलोगों को मिलवाया। जबकि, कुछ का कहना है कि किस्मत बड़ी चीज है, कब, कहां, क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते? गौरतलब है कि टिकटॉक पर जो को 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। तो इस लव स्टोरी पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!