बच्चे पर 'मौत' बनकर टूट पड़ा भेड़, करने लगा ताबड़तोड़ हमला, वीडियो देख रूह कांप जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 02:36 PM IST

Sheep Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर भेड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे पर हमला कर रहा है। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

बच्चे पर 'मौत' बनकर टूट पड़ा भेड़, करने लगा ताबड़तोड़ हमला, वीडियो देख रूह कांप जाएगा
Photo Credit: Twitter

Sheep Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीबोगरीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने को मन करता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर कांप जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक भेड़ जिस तरह एक बच्चे पर हमला कर रहा है उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

कहते हैं जानवरों को जब गुस्सा आता है, तो सामने वाले पर जबरदस्त तरीके से हमला करता है। कुछ जानवर तो इस तरह से हमला करते हैं, जिससे सामने वाले की मौत तक हो जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक मासूम बच्चा भेड़ों के बीच फंसा हुआ है। वहीं, एक भेड़ बच्चे पर लगातार हमला कर रहा है। भेड़ जिस तरह से आक्रमक होकर बच्चे पर हमला कर रहा है उसे देखकर लगता है जैसे उसकी जान लेकर ही मानेगा। लेकिन, तभी एक शख्स वहां पहुंच जाता है और उसे बचाने की कोशिश करता है। फिर क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो (Sheep Attack Video) देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। लेकिन, अगर बीच में शख्स नहीं आता तो बेचारे बच्चे का बचना मुश्किल ही था। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Naturelsmetall' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को करीब 80 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि, 12 सौ लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग शख्स को मसीहा बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!