साड़ी वाली लड़की का नया वीडियो वायरल, इस बार गिटार बजाते हुए जीता लोगों का दिल, लोगों ने कहा रॉकस्टार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2020, 09:15 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जो साड़ी पहन कर गिटार बजा रही है लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी ये वीडियो देखकर इसे रॉकस्टार का नाम दे दिया है।

साड़ी वाली लड़की का नया वीडियो वायरल, इस बार गिटार बजाते हुए जीता लोगों का दिल, लोगों ने कहा रॉकस्टार
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली : बीते दिनों साड़ी वाली एक लड़की का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अपनी डांस स्किल से लोगों का दिल जीतने वाली ये स्वीट सी लड़की लोगों को खूब भाई थी। अब एक दूसरी लड़की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बार ये लड़की डांस नहीं बल्कि गिटार बजाने की अपनी नई स्किल की वजह से सुर्खियों में है। 

इस बार भी उसने साड़ी पहन कर गिटार बजा रही है और इसका भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी ये वीडियो देखकर इसे रॉकस्टार का नाम दे दिया है साथ ही लोगों ने ये भी कहा है कि इंडिया में वाकई में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। 

sashi wapang नाम के ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में इसने लिखा मोहिनी डे के बाद एक और जबड़ा गिरा देने वाली बंगाली लेडी बेस्सिट आ गई है। इस वीडियो को अब तक 96 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इसके पहले एक अन्य लड़की का एक डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था। जिसमें वह एक बड़े रिंग के साथ लाजवाब डांस कर रही थी। उसकी इस डांसिंग स्किल को देखकर हर कोई हैरान था। छोटे बालों वाली लड़की साड़ी पहने और पैरों में जूतों के साथ इस लड़की की ये यूनिक स्टाइल हर किसी को भा गई।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!