Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery Result 2021: यहां चेक करें पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी का रिजल्ट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2021, 02:55 PM IST

Punjab State Diwali Bumper Lottery Result 2021: पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Punjab State Dear Diwali Bumper Lottery Result 2021: यहां चेक करें पंजाब दिवाली बंपर लॉटरी का रिजल्ट!
Photo Credit: YouTube

Punjab State Diwali Bumper Lottery Result 2021:  पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2021 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। लॉटरी के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। टिकट की कीमत 500 रुपए हैं और योजना में लॉटरी टिकटों की कुल संख्या श्रृंखला ए और बी के साथ बीस लाख है। 

यहां आपको बता दें कि लॉटरी दो श्रृंखलाओं में संख्या 500000 से 999999 तक है। दो प्रथम पुरस्कार 5 करोड़ रुपए (प्रत्येक 2.5 करोड़ रुपये) हैं। वहीं, दूसरा पुरस्कार 1.15 करोड़ रुपए का है। जबकि तीसरा पुरस्कार (1,000) 90 लाख रुपए (प्रत्येक 9,000 रुपए) का है। वहीं,  1,000 लोगों को चौथा पुरस्कार, प्रत्येक की कीमत 7,000 रुपए है। जनता के लिए प्रथम पुरस्कार की गारंटी है। पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.punjabstatelotteries.gov.in पर चेक किया जा सकता है। पूरा परिणाम शाम 6:30 बजे के बाद उपलब्ध होगा। कोई भी ग्राहक जो भारत का नागरिक है, पंजाब राज्य लॉटरी की ऑनलाइन बंपर लॉटरी खरीद सकता है।

Punjab State Diwali Bumper Lottery Result 2021 Live: check here

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!