Video: राष्ट्रपति जी दे रहे थे भाषण...साइकिल से पहुंचा 'सुपरमैन', फिर जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 01:24 PM IST

Trending Video: चिली से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, यहां के राष्ट्रपति देश को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान एक सुपरमैन वहां पहुंच गया।

Video: राष्ट्रपति जी दे रहे थे भाषण...साइकिल से पहुंचा 'सुपरमैन',  फिर जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल
Photo Credit: Twitter

Trending Video: सोशल मीडिया कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता?  कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें राष्ट्रपति जी से भाषण दे रहे थे अचानक साइकिल से एक 'सुपरमैन' स्टेज पर पहुंच गया। जिसे देखकर सब दंग रह गए। अब यह मामला सोशल मीडिया पर उछल गया और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चिली का है। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक भाषण दे रहे थे और कार्यक्रम लाइव चैनल पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। तभी एक सुपरमैन वहां पहुंच गया और मामला पूरी दुनिया में छा गया। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बोरिक लोगों से नए संविधान का समर्थन के लिए अपना वोट डालने के लिए अपील कर रहे थे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोरिक जोश के साथ अपनी बात लोगों के सामने रख रहे हैं। अचानक छोटी साइकिल से सुपरमैन का पोशाक पहनकर छोटा बच्चा वहां पहुंच गया। इसके बाद वो साइकिल राष्ट्रपति के चारो ओर चक्कर लगाने लगता है।

बच्चे ने तो माहौल बना दिया

बड़ी बात ये है कि बच्चे को रोकने के लिए कोई नहीं आता है। बल्कि सब लोग नजारे का आनंद लेते रहते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@davidrkadler' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो को अब तक एक लाख 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं लोग वीडियो को चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे ने तो माहौल बना दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति को 360 डिग्री की सुरक्षा दी गई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!