Ajab Gajab: सूअर इकलौता ऐसा जानवर है, जिसे कभी पसीना नहीं आता, कारण जान चौंक जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 05:56 PM IST

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि वो सूअर की तरह महक रहा है। मतलब ये हुआ कि सूअर की तरह पसीने की गंध आ रही है। लेकिन, कहने वाले को यह मालूम ही नहीं होता है कि सूअर को कभी पसीना ही नहीं आता है।

Ajab Gajab: सूअर इकलौता ऐसा जानवर है, जिसे कभी पसीना नहीं आता, कारण जान चौंक जाएंगे आप

ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। इस सृष्टि की रचना इस तरह हुई है, जिसके बारे में अंदाज लगाना नामुमकिन है। क्योंकि, यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसके बारे में जानकर हम हक्के-बक्के रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मामले से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर हो सकता है आपको भी झटका लगे। ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में सबको पसीना आता है। लेकिन, एक जानवर ऐसा भी है जिसे कभी पसीना नहीं आता। कुदरत का ये करिश्मा ही है कि गंदगी में रहने वाले जानवर सूअर को कभी पसीना नहीं आता है। अब उसे क्यों पसीना नहीं आता है ये भी जान लीजिए...

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि वो सूअर की तरह महक रहा है। मतलब ये हुआ कि सूअर की तरह पसीने की गंध आ रही है। लेकिन, कहने वाले को यह मालूम ही नहीं होता है कि सूअर को कभी पसीना ही नहीं आता है। क्योंकि, सूअर के शरीर में पसीने वाली ग्रंथियां होती ही नहीं है। लिहाजा, उसके शरीर से कभी पसीना नहीं आता है। इतना ही नहीं पसीना नहीं आने के कारण सूअर की बॉडी ज्यादा विषैली हो जाती है। सूअर हमेशा ठंडी मिट्टी या नाले पर लेटे रहते हैं। इसका कारण ये है कि उसका शरीर ज्यादा विषैला होता है उसकी वजह से वह ठंडी मिट्टी या नाले में लेटते हैं।

सूअर की बॉडी ज्यादा विषैली होती है...

इतना ही नहीं सूअर की सबसे खास बात यह है कि अगर आप उस पर किसी भी प्रकार के जहर का प्रयोग करके उसे मारने की कोशिश करते हैं, तो उस पर वह जहर काम नहीं करता। क्योंकि, उसकी बॉडी उस जहर से ज्यादा विषैली होती है। लिहाजा, यह इकलौता जानवर है जिसे कभी पसीना नहीं आता है। अगर कोई भैंस का मीट खाता है, तो उसे पचाने में 6 से 7 घंटे समय लग जाता है। लेकिन, सूअर के मांस को पचने में केवल 3 से 4 घंटे का समय ही लगता है। सूअर का मांस हमारे शरीर में जल्दी पचने से इस पर उपस्थित टॉक्सिन नामक जहर हमारे शरीर के लीवर पर सीधा अटैक करता है और जिसकी वजह से हार्ट अटैक भी आ सकता है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!