पाकिस्तानी बच्चे ने पहना चश्मा तो हुई खिंचाई, लेकिन सोशल मीडिया ने की प्यार की बौछार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2021, 08:21 AM IST

चश्मा पहने एक बच्चे मुसा का जब उसके स्कूली दोस्तों ने मजाक बनाया तो उसके पिता ने वही तस्वीर इंटरनेट पर डाल दी। फिर क्या देखते देखते हजारों की संख्या में प्रतिक्रिया आई जिसमें मुसा के लिए हौसला आफजाई की।

पाकिस्तानी बच्चे ने पहना चश्मा तो हुई खिंचाई, लेकिन सोशल मीडिया ने की प्यार की बौछार

क्या किसी बच्चे को चश्मा पहनने पर उलाहना या फटकार मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस तरह के सवाल का क्या मतलब है, दरअसल इस तरह का सवाल तो पूछना ही नहीं चाहिए। लेकिन पाकिस्तान में एक बच्चे से उसके सहपाठी इसलिए नाराज होकर बुराभला कहने लगे क्योंकि वो चश्मा लगाया था। लेकिन जब यह खबर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर उस बच्चे के लिए प्यार उमड़ पड़ा। 
लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के एक शख्स ने अपने बेटे मुसा की तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो चश्मा पहने हुए था।

चश्मा पहनने पर सहपाठियों ने की थी खिंचाई
ऐसा करने के पीछे वजह यह बनी कि मुसा को उसके सहपाठियों ने चश्मा लगाने पर ना सिर्फ मजाक बनाया था बल्कि बुराभला भी कहा था। उसके सहपाठियों ने कहा था कि वो देखने में अच्छा नहीं लगता है इसलिए वो चश्मा नहीं पहनना चाहता। लेकिन चश्मे वाली तस्वीर जब इंटरनेट पर डाली गई तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

मुसा के पिता का क्या है कहना
कैप्शन में कहा गया है, "यह मेरा बेटा मुसा है। पिछले कुछ दिनों से वह बहुत परेशान है क्योंकि उसके कुछ साथियों ने कहा; आप चश्मे में सबसे खराब दिखते हैं। वह अब चश्मा पहनने में संकोच करता है। मैंने उससे कहा कि चलो दुनिया से पूछते हैं। 'क्या वह चश्मे में भी बहुत अच्छी लगती है?'जैसे ही उन्होंने ट्वीट को शेयर किया, कमेंट्स सेक्शन में प्यार के सिवा कुछ नहीं रहा। दुनिया भर के नेटिज़न्स ने मूसा को उकसाया और उसे बताया कि वह चश्मे से कितना अद्भुत दिखता है।



End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!