पाकिस्तान: 62 साल के सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी ने 14 साल की बच्ची संग किया निकाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2021, 05:35 PM IST

पाकिस्तान में एक सांसद मौलाना सलाउद्दीन अयूबी जिनकी उम्र् 62 साल है उसने बलूचिस्तान की 14 वर्षीय लड़की से शादी की है, पुलिस ने सुर्खियों में आने के बाद इस मामले की जांच शुरू की है।

पाकिस्तान: 62 साल के सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी ने 14 साल की बच्ची संग किया निकाह
Photo Credit: ANI

बाल विवाह का विरोध हर कहीं होता है वहीं पाकिस्तान में इसके उलट एक कारनामा सामने आय़ा है बताया जा रहा है कि यहां एक धार्मिक और राजनीतिक नेता  जिसकी उम्र करीब 62 साल है उसने 14 साल की नाबालिग लड़की से निकाह कर लिया है इस धार्मिक-राजनीतिक नेता का नाम मौलाना सलाउद्दीन अयूबी है और वो खैबर पख्तून्ख्वा राज्य की ओर से पाकिस्तानी संसद के सदस्य भी है।

पुलिस को एक एनजीओ ने इस शादी की जानकारी दी है सरकार ने पुलिस को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के स्कूल ने उसका जन्म प्रमाणपत्र मीडिया के सामने पेश किया इस प्रमाण पत्र पर जन्म की तारीख 28 अक्तूबर 2006 दर्शाई गई है।गौरतलब है कि पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 16 साल है।

पुलिस ने संगठन की शिकायत पर कुछ दिन पहले चित्राल घर के दरोश इलाके में लड़की के घर का दौरा भी किया था, लेकिन उसके पिता ने अपनी बेटी की शादी से मना कर दिया था।

मौलाना सलाउद्दीन पहले से भी शादी शुदा हैं

मौलाना सलाउद्दीन अयूबी ने साल 2018 में नेशनल असेंबली सीट से चुनाव जीता था और सांसद बने थे वहीं लड़की खैबर पख्तून्ख्वा राज्य के चित्राल कस्बे की रहने वाली है ये राज्य पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर पड़ता है मौलाना सलाउद्दीन पहले से भी शादी शुदा हैं। स्थानीय पुलिस ने कहा कि वो मामले की जांच कर रही है चित्राल पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों पहले एक एनजीओ ने इस बारे में शिकायत दी थी, जिसके बाद हमने जांच शुरू की है बताते हैं कि पहले तो लड़की का पिता शादी होने की बात मान ही नहीं रहा था लेकिन दबाव पड़ने पर उसका कहना है कि लड़की की विदाई तब की जाएगी, जब वो 16 साल की हो जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!