Optical Illusion: चलिए दिखा दीजिए अपने दिमाग का तेज, सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ निकालिए बर्फ की अलग क्यूब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 06:00 AM IST

Tricky Optical Illusion: इस तस्वीर को हल करने में आपको मुश्किल होने वाली है। तस्वीर में आपको दर्जनों बर्फ के क्यूब नजर आ रहे होंगे। इन क्यूब में से एक क्यूब ऐसा है जो औरों की तुलना में बिल्कुल अलग है।

Optical Illusion: चलिए दिखा दीजिए अपने दिमाग का तेज, सिर्फ 5 सेकेंड में ढूंढ निकालिए बर्फ की अलग क्यूब

Tricky Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में चीजें सामने ही होती हैं, लेकिन आसानी से नजर नहीं आती हैं। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी हम उसे खोज नहीं पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की ढेर सारी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में छिपी पहेली को खोजने में लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। अपने आपको तेज दिमाग वाला मानने वाले लोग भी इन तस्वीरों में छिपी पहेली ढूंढने में विफल रह जाते हैं।

कई तस्वीरें तो ऐसी होती हैं, जिनमें छिपी पहेली को हल करने के लिए हमें अपने दिमाग के घोड़े खोलने पड़ जाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सामने आई है। इस तस्वीर को हल करने में आपको मुश्किल होने वाली है। तस्वीर में आपको दर्जनों बर्फ के क्यूब नजर आ रहे होंगे। इन क्यूब में से एक क्यूब ऐसा है जो औरों की तुलना में बिल्कुल अलग है। आपको बस उसी बर्फ के क्यूब को ढूंढकर निकालना है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह तो बहुत आसान काम है।

5 सेकेंड में ढूंढ निकालें अलग शेप वाला बर्फ का टुकड़ा

जी नहीं, यह आसान काम नहीं है। दरअसल, आपको दिए गए समय में ही इस क्यूब को ढूंढ निकालना है। इसके लिए आपको 5 सेकेंड का समय दिया जाता है। अगर आप 5 सेकेंड के समय में इस क्यूब को निकाल लेते हैं तो आप जीनियस समझे जाएंगे। आप देख सकते हैं कि बर्फ के ये टुकड़े घुल रहे हैं। इन्हीं टुकड़ों में से टुकड़ा ऐसा है, जो बिल्कुल भी नहीं घुला है। यह बर्फ का टुकड़ा अपनी मूल अवस्था में है। अगर आप अपने आपको तेज दिमाग वाला समझते हैं तो 5 सेकंड के भीतर उस क्यूब को ढूंढ निकालिए। अगर आप अभी तक उस टुकड़े को खोज नहीं पाएं है तो परेशान मत होइए। हमने आपके लिए नीचे एक तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में वह टुकड़ा दिख जाएगा।

ice

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!