कोरोना मरीजों के लिए इस नर्स ने जो किया वो आपको भावुक कर देगा, Viral हो रही तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2021, 11:26 AM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) के फैले संक्रमण के कारण दुनियाभर में हजारों लोगों की मौतें रोजाना हो रही है और ऐसे में लोग एक दूसरे के काम आने के प्रयास कर रहे हैं।

कोरोना मरीजों के लिए इस नर्स ने जो किया वो आपको भावुक कर देगा, Viral हो रही तस्वीर

दुनिया में जारी कोरोना संकट के बीच ब्राजील में एक नर्स का वीडियो वायरल हो रहा है कोरोना संकट के बीच मरीज का ख्याल रखने के लिए उसने जो किया उसे देख लोग भावुक हो रहे हैं साथ ही उसके इस नेक काम की काफी सराहना भी हो रही है, गौर हो कि नर्स ने एक गर्म पानी का एक दस्ताना तैयार किया है, जिससे मरीज को यह महसूस हो सके कि उसके हाथ को किसी ने थाम रखा है जिससे उसको अपनेपन का एहसास हो रहा है।

ब्राजील की एक नर्स ने मानव स्पर्श (Human Touch) का एहसास देने के लिए गर्म पानी से भरे डिस्पोजेबल दस्ताने के बारे में सोचा और क्रियान्वित भी किया, इससे, मरीज को न सिर्फ किसी अपने के होने का एहसास होगा, बल्कि उसे यह महसूस होगा कि कोई शख्स उनके साथ उनके पास है, जो उनका हाथ पकड़े हुए है।

'समीर' भट्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'भगवान का हाथ - ब्राजील के COVID आइसोलेशन वार्ड में अलग पड़े मरीजों को आराम देने के लिए नर्सों द्वारा कोशिश जारी है...

यह तस्वीर साओ पाउलो के साउ कार्लोस स्थित एक अस्पताल के आईसीयू की बताई जा रही है, अस्पताल की नर्स सेमेइ अराउजो कुन्हा ने गर्म पानी से भरे लेटेक्स दस्ताने तैयार किए हैं, नर्स ने कहा कि हमने मरीज को अच्छी फील कराने के लिए यह फैसला लिया है।

बताते हैं कि ऐसा करने से संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा और मरीज की देखभाल भी अच्छे से की जा सकेगी इस गर्म पानी वाले दस्ताने से मरीज का हाथ थामने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!