अब सेना के जवानों ने दिखाई Pawri...कहा- ये हम हैं.. और ये हमारी गन है [Viral Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2021, 05:52 PM IST

सोशल मीडिया में Pawri चल रही है और तमाम वीडियो इसको लेकर सामने आ रहे हैं अब इंडियन आर्मी के दो जवान भी पॉवरी करते हुए दिख रहे हैं।

अब सेना के जवानों ने दिखाई Pawri...कहा- ये हम हैं.. और ये हमारी गन है [Viral Video]
Photo Credit: Facebook

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तानी इंस्टा स्टार दानानीर (Dananeer Mobeen) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है उनका यह वीडियो 'पावरी' (Pawri) नाम से खूब मशहूर हो रहा है इस वीडियो में दानानीर कहती दिख रही हैं कि ये हम हैं और ये हमारी कार है और हम यहां 'पावरी' (Pawri) कर रहे हैं, ये वीडियो खासा लोकप्रिय हो रहा है वहीं भारतीय सेना के दो जवानों ने भी इसपर फनी रिएक्शन दिया है।

इस वीडियो पर बॉलीवुड सितारे भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं वहीं आम लोग भी इसपर खूब वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं, वहीं इस मामले पर सेना के दो जवानों ने भी फनी रिएक्शन दिया है। 

अब इंडियन आर्मी के दो जवानों ने भी ने भी ‘पावरी’ का अपना वाला वर्जन पेश किया है, जो खासा मजेदार है, इस वीडियो को फेसबुक 'ट्रोल इंडियन पॉलिटिक्स' नाम के पेज ने शेयर किया। भारतीय सेना के दो जवान कह रहे हैं- ये हम हैं, ये हमारी गन है...

गौरतल है कि दानानीर मुबीन पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली हैं। दानानीर ने फरवरी की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था, वीडियो में कह रही है- 'ये हमारी कार है, ये हम है। ये हमारी पावरी हो रही है।'

दनानीर मुबीन सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर दनानीर के मुबीन के साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

अचानक ही अपना मोबाइल फोन निकालकर दोस्तों के साथ वीडियो बना लिया

एक इंटरव्यू में दानानीर मुबीन ने बताया है कि, 'मैं अपने दोस्तों के साथ नथिया गली खैबर पख़्तूनख़्वां (पाकिस्तान) घूमने गई थीं। हम खाना खाने के लिए के साथ एक जगह पर रुकी थीं। दानानीर के मुताबिक अचानक ही अपना मोबाइल फोन निकालकर दोस्तों के साथ वीडियो बना लिया। 

दनानीर के मुताबिक कि वो इस तरह से बात नहीं करती हैं बस वीडियो को मजेदार बनाने के लिए इस तरह से बोला था।

केवल फन के लिए पार्टी को पावरी बोल रही थीं

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पावरी हो रही है ट्रेंड कर रहा है। दानानीर ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पार्टी बोलना आता है। वह केवल फन के लिए पार्टी को पावरी बोल रही थीं। दनानीर डॉग लवर हैं, फूड ब्लॉगिंग भी करती हैं। उन्हें पेंटिंग करना और गाना बहुत पसंद है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!