Viral: मुंबई पुलिस का 'या मुस्तफा' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 10:10 AM IST

Mumbai Police Viral Video: मुंबई पुलिस के जवानों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों ने 'या मुस्तफा' गाने पर धांसू परफॉर्मेंस दिया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Viral: मुंबई पुलिस का 'या मुस्तफा' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Photo Credit: YouTube

Mumbai Police Viral Video: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) हमेशा किसा ना किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर भी मुंबई पुलिस काफी एक्टिव रहती है। अक्सर, मुंबई पुलिस के द्वारा एक से एक मजेदार चीजें शेयर होती रहती है। अब मुंबई पुलिस के जवानों ने ऐसा बैंड बजाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ये पहला माौका नहीं जब मुंबई पुलिस का ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस के जवानों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। तो आइए, देखते हैं क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में मुंबई पुलिस के कई जवान बैंड पर परफॉर्म कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस बैंड के खाकी स्टूडियो ने इस बार मिस्र के मेलोडियस सॉन्ग 'या मुस्तफा' पर परफॉर्मेंस दी है। जवानों ने जिस तरह से परफॉर्मेंस दी उसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में बैंड के सदस्यों को आप शहनाई, सैक्सोफोन, तुरही और बांसुरी सहित कई संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए देख सकते हैं। तो पहले आप ये मजेदार वीडियो देखें...

मुंबई पुलिस का अनोखा अंदाज
 
इस वीडियो को लोग काफी पसंद किया जा रहा है और लोग मुंबई पुलिस के जवानों की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जवानों पर 'पुष्पा' मूवी का क्रेज छाया हुआ था। जवानों ने 'श्रीवल्ली' गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। उस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। अब एक बार फिर मुंबई पुलिस के जवान लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। तो आपको यह परफॉर्मेंस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!