Viral Video: जब बाजार में सब्जियां बेचने पहुंचा बंदर, अंदाज देख हैरान रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 01:17 PM IST

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको बंदर (Monkey Viral Video) का एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएगा। कभी फेस मास्क लगाकर बंदर घूमते नजर आता है, तो कभी शराब पीते हुए। वहीं, कभी मस्ती करते हुए नजर आता है, तो कभी किसी को परेशान करते हुए। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

Viral Video: जब बाजार में सब्जियां बेचने पहुंचा बंदर, अंदाज देख हैरान रह गए लोग

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। कई बार तो ऐसा नजारा दिख जाता है, जिससे लोगों की नजरें नहीं हटती। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदर बाजार में सब्जियां बेच रहा है। बंदर के इस अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर मजेदार-मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आपको बंदर (Monkey Viral Video) का एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएगा। कभी फेस मास्क लगाकर बंदर घूमते नजर आता है, तो कभी शराब पीते हुए। वहीं, कभी मस्ती करते हुए नजर आता है, तो कभी किसी को परेशान करते हुए। लेकिन, वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चौराहे पर काफी सारी सब्जियां रखी हुई हैं। वहीं, सामने एक बंदर मस्त होकर बैठा है। सभी सब्जियों को वो बार-बार देखता है। बंदर को देख कर ऐसा लगाता है सारी सब्जियां उसी की हो और वो उसे बेचने के लिए निकला है। आते-जाते लोग बंदर का अंदाज देखकर हैरान रह गए। देखें वीडियो...

बंदर का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है...

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। बंदर का यह अंदाज यकीनन आपका भी दिल जीत रहा होगा। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ' फार्म फ्रेश सब्जियां उपलब्ध'। अब इस वीडियो पर चटकारे लेते हुए यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!