Viral: जादूगर ने चिड़ियाघर में बंदर को दिखाया ऐसा जादू, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे भौचक्के

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 04:22 PM IST

वायरल वीडियो मेक्सिको का है। यहां मैक्सिमिलियानो इबारा (Maximiliano Ibarra) नामक एक जादूगर ने चिड़ियाघर में बंदर को अपना जादू दिखाया। जैसे ही इबारा अपना जादू दिखाता है बंदर हैरान रह जाता है।

Viral: जादूगर ने चिड़ियाघर में बंदर को दिखाया ऐसा जादू, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे भौचक्के
Photo Credit: YouTube

Bandar Viral Video: आप सब ने अपने जीवन में कई तरह के जादू देखे होंगे। फिल्मों में, सर्कस में या फिर बाजारों में जादूगर लोगों को एक से एक जादू दिखाकर हैरान कर देते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर किसी जानवर के सामने जादू दिखाया जाए तो वो किस तरह का रिएक्शन देगा? अगर नहीं देखे हैं या फिर अंदाजा नहीं लगा सकते हैं तो इस वीडियो को देखकर सारा कन्फ्यूजन आपका दूर हो जाएगा। क्योंकि, एक शख्स बंदर को अपना जादू दिखाता है, जिसके बाद बंदर ऐसी हरकत करता है जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे और ठहाके भी लगाएंगे। जादू का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।   

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मेक्सिको का है। यहां मैक्सिमिलियानो इबारा (Maximiliano Ibarra) नामक एक जादूगर ने चिड़ियाघर में बंदर को अपना जादू दिखाया। जैसे ही इबारा अपना जादू दिखाता है बंदर हैरान रह जाता है। क्योंकि, उसे समझ में नहीं आता है कि आखिर क्या हुआ? वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर कांच के पीछे हैं। तभी एक शख्स हाथ में कुछ लिए उसके पास आता है। पहले वह चीज बंदर को दिखाता है और पलक झपकते उसे गायब कर देता है। यह देखकर बंदर दंग रह जाता है और इधर-उधर भागने लगता है। 

जादू देखकर बंदर भी रह गया हैरान

51 सेकेंड के इस वीडियो में बंदर की हरकत देखकर लोग हैरान हैं और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को Jasmin नाम के चैनल से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, मूलरूप से इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया था। जिसे डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और मजे लेते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!