चायवाले को दिल दे बैठी MBBS डॉक्टर, घरवाले को बताए बिना किया प्रपोज, अमर हो गई प्रेम कहानी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 12:23 PM IST

Ajab Gajab Love Story: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लव स्टोरी सुर्खियों में है। क्योंकि, एक महिला डॉक्टर सफाईकर्मी को दिल दे बैठी और उससे निकाह भी कर लिया।

चायवाले को दिल दे बैठी MBBS डॉक्टर, घरवाले को बताए बिना किया प्रपोज, अमर हो गई प्रेम कहानी!
Photo Credit: YouTube

Ajab Gajab Love Story: बहुत पुरानी कहावत है प्यार कब, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? प्यार ना जाति देखता है, ना ही धर्म, ना सरहद और ना ही हैसियत...प्यार तो बस प्यार देखता है। पड़ोसी मुल्क से एक ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आई है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। क्योंकि, यहां एक महिला डॉक्टर चाय बेचने वाले को दिल दे बैठी। महिला डॉक्टर को शख्स से इस कदर प्यार हो गया कि उसने घरवालों को बताए बिना ही प्रपोज कर दिया। तो आइए, जानते हैं क्या है अजब प्रेम की गजब कहानी...

जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर का नाम किश्वर साहिबा है। वहीं, चाय बेचने वाले शख्स का नाम शहजाद है और दोनों ओकारा तहसी के दीपालपुर में रहते हैं। शहजाद चाय भी बेचता है और सफाईकर्मी भी है। किश्वर ने हाल ही में लोगों के साथ प्रेम कहानी को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वो शहजाद की पर्सनैलिटी पर वो फिदा हो गई थीं। किश्वर ने बताया कि शहजाद को देखकर नहीं लगता था कि वो सफाईकर्मी है या फिर चाय बेचता है। शहजाद की सादगी ने किश्वर को काफी प्रभावित किया। परिणाम ये हुआ कि किश्वर को शहजाद से प्यार हो गया। किश्वर ने अपने घरवालों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी और शहजाद को प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं महज एक दिन में उन्होंने शहजाद के साथ पूरी जिंदगी बिताने का फैसला भी कर लिया।  

चाय वाले को दिल दे बैठी महिला डॉक्टर

शहजाद का कहना है कि डॉक्टर होने के बाद किश्वर मुझसे प्यार करती हैं और मुझे प्रपोज किया ये मेरे लिए नसीब की बात है। शहजाद ने बताया कि जिस हॉस्पिटल में किश्वर प्रैक्टिस करती थीं वहां वो सफाई करने और चाय देने जाता था। एक दिन किश्वर ने शहजाद से फोन नंबर मांग लिया और कहा कि जब भी जरूरत होगी तो उसे कॉल करके बुला लिया जाएगा। शहजाद ने अपना नंबर भी दे दिया। किश्वर ने एक दिन शहजाद के व्हाट्सअप स्टेट्स को लाइक भी किया और हॉस्पिटल बुलाकर प्रपोज कर दिया। ये बात सुनकर शहजाद को झटका लगा और कुछ दिन तक हॉस्पिटल नहीं गया। हालांकि, बाद में वो किश्वर से मिलने गया और उसने भी प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और किश्वर ने हॉस्पिटल छोड़ दिया। फिलहाल, दोनों प्राइवेट क्लीनिक खोलने की योजना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों इनकी लव स्टोरी छाई हुई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!