गजब: यहां के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किया किस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 12:16 PM IST

Ajab Gajab News: मेक्सिको सिटी में एक मेयर ने मगमरच्छ को अपनी दुल्हन बनाया है। इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है और सच्चाई जानकर लोग काफी हैरान हैं।

गजब: यहां के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किया किस
Photo Credit: Twitter

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। मैक्सिको सिटी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां के मेयर ने मगरमच्छ को अपनी दुल्हन बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शादी में हजारों लोग शामिल हुए। इस बात को जानकर भले ही आपको झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
 
जानकारी के मुताबिक, सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। क्योंकि, उन्होंने एक पारंपरिक समारोह में एक मगरमच्छ से शादी की है। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीर काफी वायरल हो रही है और लोग सच्चाई जानकर काफी हैरान भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शादी में मगरमच्छ सफेद गाउन और घूंघट में नजर आई। मेयर अपनी 'दुल्हन' को अपने हाथों में पकड़े हुए थे। इतना ही नहीं इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों बजाए।

ये भी पढ़ें -  नौकरी पाने के लिए लड़के ने भिड़ाया धांसू जुगाड़, बायोडाटा भेजने का तरीका देख दंग रह गए लोग

मेयर ने रचाई मगरमच्छ से शादी

इतना ही नहीं मेयर ने सबके सामने अपनी दुल्हन को किस भी किया। हालांकि, कोई घटना नहीं घटे इसके लिए मगरमच्छ के मुंह को अच्छी तरह बांध दिया गया था। रॉयटर्स के अनुसार, मगरमच्छ को 'लिटिल प्रिंसेस' कहा गया। इस शादी को देखकर काफी लोग हैरान भी हैं और तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। वहीं, इस शादी पर मेयर का कहना है कि हम प्रकृति से खाना और बारिश मांगते हैं। लिहाजा, उन्होंने पुरानी परंपरा का पालन किया है। अब इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!