गाय को डंडे से मार रहा था शख्स, तभी बछड़े ने किया ऐसा कमाल, 37 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 01:12 PM IST

Calf Viral Video: एक शख्स डंडे से गाय को पीट रहा था। अचानक बछड़े ने ऐसा सबक सिखाया जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।

गाय को डंडे से मार रहा था शख्स, तभी बछड़े ने किया ऐसा कमाल, 37 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Calf Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है बिना वजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, कई बार परिणाम खतरनाक साबित हो जाते हैं। इंसान हो या फिर जानवर सभी पर ये नियम लागू होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे, 'जैसी करनी वैसी भरनी'। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बछड़े ने जो कमला किया है उसकी सब तारीफ कर रहे हैं।

अक्सर आपने लोगों को देखा होगा बात-बात पर जानवरों पर डंडे बरसाने लगते हैं। कई बार तो लोग बेजुबान पर इस तरह अत्याचार करते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Funny Video) में एक शख्स को गाय पर डंडे बरसाना भारी पड़ गया। क्योंकि, बछड़े ने तुरंत शख्स को सजा दे दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं गौशाला के अंदर कई गायें खड़ी हैं। गायों को अंदर ले जाने के लिए शख्स डंडे से उन्हें पीट रहा होता है। जैसे ही शख्स एक गाय पर डंडे चलाता है, बछड़े को गुस्सा आ जाता है और शख्स पर उछलते हुए दुलत्ती मारता है। परिणाम ये होता है कि शख्स सीधे नीचे धड़ाम से जा गिरता है। देखें वीडियो...  

'फैसला ऑन द स्पॉट'

वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी यही सोच रहे होंगे शख्स को गजब सजा मिली। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@rahsh33m' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को 37 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 92 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग बछड़े की तारीफ करते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!