मगरमच्छ और इंसान के बीच ऐसी दोस्ती, देखकर कहेंगे- 'ये है असली खतरों का खिलाड़ी', वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 10:09 AM IST

Shocking Video: एक शख्स विशालकाय मगरमच्छ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मगरमच्छ और इंसान के बीच ऐसी दोस्ती, देखकर कहेंगे-  'ये है असली खतरों का खिलाड़ी', वीडियो वायरल
Photo Credit: Twitter

Crocodile Viral Video: इस दुनिया में हर तरह के लोग हैं। किसी को जानवरों से इतना डर लगता है कि उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों के साथ रहना अच्छा लगता है और उनके साथ ज्यादातर समय बिताते हैं। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि मगरमच्छ के साथ भी लोग दोस्ती करते हैं और उन्हें भी पालते हैं तो एक पल के लिए आप जरूर होंगे। हो सकता है कुछ लोगों को इस बात पर यकीन भी ना हो। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) दिखाने जा रहे हैं जिसमें मगरमच्छ और इंसान के बीच की दोस्ती देखकर जरूर चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं नजारे को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। 

इंसान के साथ-साथ दूसरे जानवरों को भी मगरमच्छ से डर लगता है। क्योंकि, 'समंदर का सिकंदर' इतना खतरनाक होता है कि पलक झपकते ही शिकार को चट कर जाता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको मगरमच्छ का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं तालाबा के अंदर एक शख्स नाव पर बैठा है। तभी उसके पास एक मगरमच्छ आता है। शख्स पैरों का सहारा देकर उसे ऊपर उठाता है और फिर बड़े प्यार से उसे मछलियां खिलाने लगता है। दोनों जिस तरह से मस्ती करते हैं उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों के बीच गहरा याराना हो। खाना खाने के बाद मगरमच्छ आराम से दोबारा पानी में चला जाता है। देखें वीडियो...

क्या नजारा है?

वीडियो (Trending Video) देखकर जरूर आपकी आंखें खुली की खुली रह गई होगी। सोच रहे होंगे कि इस दुनिया में कुछ भी संभव है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इसे खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि इससे पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!