Shocking Video: देखते ही देखते दरक गया पहाड़, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 05:34 PM IST

Land Sliding Video: चंबा जिले में एक बार फिर पहाड़ दरक गया। गनीमत ये रही किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Shocking Video: देखते ही देखते दरक गया पहाड़, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक नजारा
Photo Credit: Twitter

Land Sliding Viral Video: देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं, तो कहीं जगहों पर पहाड़ दरक रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के चंबा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ दरकने से अफरा-तफरी मच गई। आलम ये है कि इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।    

जानकारी के मुताबिक, चंबा जिले (Land Sliding in Chamba) में कई जगहों पर बरसात के मौसम में लैंड स्लाइडिंग की खबरें सामने आ रही हैं। आलम ये है कि आए दिन भूस्खलन का वीडियो सामने आ रहा है। मंगलवार को भी कुछ ऐसी ही घटना घटी। रिपोर्ट के अनुसार, चंबा जिले में कोटि पुल के साथ पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा। जिसे देखकर लोग कांप उठे। वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं किस तरह से पहाड़ टूटकर नीचे गिर रहा है। वहीं, पर्यटक इस खौफनाक मंजर को कैमरे में कैद करने लगे और वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो देखकर आप भी जरूर कांप गए होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां पत्थर गिरते रहते है। कई बार तो लोग घायल होते-होते बचे हैं। दो दिन पहले भी कार सवार लोग बाल-बाल बचे थे। ट्विटर पर इस वीडियो को IPS ऑफिसर संजय कुंडू ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!