Video: छत से उतर रहा था शख्स, अचानक किसी ने हटा दी सीढ़ी, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 12:27 PM IST

Funny Video: एक शख्स सीढ़ी के सहारे छत से उतर रहा था। अचानक नीचे खड़े शख्स ने सीढ़ी हटा दी। फिर जो हुआ उसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

Video: छत से उतर रहा था शख्स, अचानक किसी ने हटा दी सीढ़ी, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके
Photo Credit: Instagram

Funny Video: सोशल मीडिया (Social media) पर एक से एक मजेदार वीडियोज (Video) का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और बार-बार देखने का मन करेगा। क्योंकि, एक शख्स छत से उतर रहा था और अचानक किसी ने सीढ़ी हटा दी। फिर जो शख्स की हालत हुई उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएं।

कई बार लोग इस तरह मजाक करते हैं, जिससे दूसरों को काफी तकलीफ हो जाती है। लेकिन, लोगों को मजा आ जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स सीढ़ी के सहारे छत से उतरने की कोशिश करता है। लेकिन, नीचे मौजूद दूसरे शख्स ने अचानक सीढ़ी हटा दी। शख्स पैर से सीढ़ी को ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन सीढ़ी नहीं मिलती है। कुछ समय तक हवा में लटकने के बाद शख्स झटपट छत पर चढ़ जाता है। लेकिन, जब वो नीचे देखता है तो हैरान रह जाता है। क्योंकि, सीढ़ी अपनी जगह पर होती है। वहीं, सीढ़ी हटाने वाला शख्स छिप जाता है। शख्स को समझ नहीं आता है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो (Funny Video) देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे और बार-बार उस वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'its_mr.viral' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!